हिंदी
नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि भाजपा ने उनकी पार्टी को सरकार के साथ-साथ आगामी लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उचित एवं निष्पक्ष समझौते का आश्वासन दिया है।
अजित पवार के नेतृत्व वाला गुट इस साल जुलाई में राज्य की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुआ था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पटेल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''शिवसेना-भाजपा-राकांपा गठबंधन में कोई विवाद नहीं है।''
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आश्वासन दिया है कि सरकार के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी राकांपा के साथ न्याय किया जाएगा।
Published : 3 September 2023, 11:58 AM IST
Topics : अजित पवार नागपुर प्रफुल्ल पटेल भाजपा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा वरिष्ठ नेता
No related posts found.