हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के धुले में एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार सुबह सिलेंडर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई वहीं 58 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। 50 से 60 लोगों के कंपनी के अंदर फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री में 100 लोग मौजूद होने की बात सामने आ रही है।
#UPDATE SP Dhule, Vishwas Pandhare: 12 dead & 58 injured in the incident. #Maharashtra https://t.co/2qT9Hfv0cN
— ANI (@ANI) August 31, 2019
यह फैक्ट्री महाराष्ट्र के धुले के शिरपुर तालुका के वघाडी गांव में स्थित है। धमाका इतना भीषण था कि इसकी गूंज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसा सुबह करीब 9.15 बजे हुआ। घटनास्थल पर राहत और बचावकर्मी पहुंच गए हैं और मलबे को निकालने का काम जारी है।

धुले के पुलिस अधीक्षक विश्वास पंढारे ने कहा कि घटना में 12 लोगों की मौत और 58 घायल हो गए हैं। साथ ही प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट के समय फैक्ट्री में 100 लोग काम कर रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि कई सिलिंडरों में विस्फोट हुआ है।
क्ट्री में हुए विस्फोट के बाद जहरीला धुआं और गैस आस-पास के इलाके में फैल चुके हैं जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में हडकंप मचा हुआ है।
Published : 31 August 2019, 2:55 PM IST
Topics : blast chemical factory death Dhule maharashtra केमिकल फैक्ट्री धमाका धुले भीषण ब्लास्ट महाराष्ट्र