हिंदी
मुंबई: महाराष्ट्र के वर्धा से एक भीषण हादसे की खबर है। सोमवार देर रात सात मेडिक छात्रों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ। यहां सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय छात्रों की गाड़ी के सामने जंगली जानवर आ गया था। बताया जाता है कि जानवर को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पुल को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरकर कार के परखच्चे उड़ गये।
इस सड़क हादसे में मरने वालों में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विजय रहांगडाले का बेटा अविष्कार भी शामिल है। विजय रहांगडाले के बेटे के अलावा अन्य छात्रों की भी मौत हो गई।
Published : 25 January 2022, 10:05 AM IST
Topics : कार दुर्घटना घायल पुलिस महराराष्ट्र मुंबई मौत वर्धा सड़क हादसा
No related posts found.