हिंदी
महराजगंज: जनपद का चर्चित महाव नाले का तटबंध मंगलवार को एक बार फिर टूट गया था। तटबंध टूटने के बाद आज मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। तटबंध की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों में से एक इसी महाव नाले में डूब गया है। जिसकी खोजने के लिए दर्जन भर ग्रामीण नाले में उतरे हुए है। रेसक्यू जारी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कल सुबह महाव नाले का तटबंध टूटने के बाद आज सिंचाई विभाग द्वारा बंधे का मरम्मत कार्य चल रहा था। तभी एक कर्मचारी वह महाव नाले में डूब गया।
महाव नाले में डूबने वाले कर्मचारी का नाम रामजनम उर्फ डेबा है, जो देवघट्टी का निवासी बताया जा रहा है। रामजनम की तलाश जारी है।
मौके से जिम्मेदार नदारद है, जिससे ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है।
Published : 9 August 2023, 2:53 PM IST
Topics : कर्मचारी डूबा बड़ा हादसा मरम्मत महराजगंज महाव तटबंध
No related posts found.