हिंदी
महराजगंजः किसानों के लिए खुशखबरी है। सिंचाई के लिये उनके पानी का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार ने बाल्मिकी नगर बैराज से शनिवार को गंडक नहर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। धीरे-धीरे गंडक नहरों में पानी प्रवाह की क्षमता बढ़ेगी। दो दिन बाद पानी यहां पहुंचेगा, जिससे अब किसान अपने गेहूं की सिंचाई आसानी से कर सकेंगे
दोपहर बाद झुलनीपुर पहुंचेगा पानी
डाइनामाइट न्यूज़ को विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद 2 बजे तक झुलनीपुर गंडक नहर में पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। इसके बाद यहां से अपर देवरिया ब्रांच की नहरों में 1773 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया जाएगा।
6 हजार क्यूसेक पानी का डिमांड
सिंचाई विभाग गोरखपुर के सहायक अभियंका जितेन्द्र कुमार मल्ल ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि अभी महराजगंज से 833 क्यूसेक व गोरखपुर की नहरों में 780 क्यूसेक पानी छोड़ने का डिमांड है। जबकि देवरिया व कुशीनगर जिले के नहरों के लिए डिमांड शून्य है।
हर घंटे के अंतराल में बढ़ेगा नहर में पानी
बाल्मीकी नगर बैराज से हर घंटे के अंतराल में पानी प्रवाह की क्षमता बढ़ाई जायेगी। शुरूआती दौर में 500 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। सोमवार तक गंडक की सभी नहरो में 6 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज शुरू हो जाएगा।
आसान हो गई गेहूं की पहली सिंचाई
गेहूं की पहली सिंचाई के लिये अब किसानों की चिंता खत्म हो गई है। गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर जिले के तकरीबन 3 लाख हेक्टेयर खेत में गेहूं की सिंचाई आसान हो गई हैं। दो दिनों बाद सभी नहरों के हेड से टेल तक पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा।
Published : 24 December 2022, 12:59 PM IST
No related posts found.