
महराजगंज: काली मिर्च की तस्करी करने वालों को लेकर बार्डर पर जवान पूरी तरह चौकस हैं। एक महीने के अंदर एसएसबी लगभग 15 से 20 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके लिए पिलर संख्या 506/11 से लगभग 150 मीटर भारतीय क्षेत्र में नाका लगाया गया है। आज सुबह भी पुलिस ने लाखों की कीमत के काली मिर्च के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: महाराजगंज: संदिग्ध हालातों में मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त जारी
कैसे पकड़ा गया तस्कर?
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एसएसबी के उप निरीक्षक दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पाकर आज सुबह लगभग 11 बजे हमारी बटालियन के कुछ जवान पिलर संख्या 506/11 के तरफ पहले से ही बैठे हुए थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद नेपाल की तरफ से कुछ व्यक्ति साइकिल से आते हुए दिखाई दिए। जब वे भारतीय सीमा में लगभग 100 मीटर अंदर आ गए तो जवानों ने आवाज लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन वे अपनी साइकिल तथा उस पर रखा हुआ कुछ सामान छोड़कर भागने लगे। जवानों ने किसी तरह उन्हें घेर लिया और एक तस्कर को पकड़ लिया।
लाखों की कीमत की काली बरामद
पकड़े गए तस्कर से जब जवान पूछताछ कर रहे थे तो उन्होंने तस्कर की साइकिल पर 5 बोरियां लदी हुई देखी जिसमें काली मिर्च भरा पड़ा था। बाकी की चार साइकिल पर भी बोरियां बंधी हुई थीं। उनमें भी काली मिर्च भरी हुई थी। कुल मिलाकर 19 बोरी काली मिर्च तथा 4 साइकिल बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम द्वारिका हरिजन पुत्र चंद्रमणि हरिजन बताया है। 40 वर्ष का यह तस्कर भकसीपुर पोस्ट कुशमा थाना पिपरहवा जिला नवलपरासी नेपाल का रहने वाला है। बरामद की गई काली मिर्च की कीमत लगभग एक लाख तैंतालिस हजार बताई जा रही है। एसएसबी ने पकड़े गए तस्कर समेत बरामद की गई चार साइकिल और 19 बोरी काली मिर्च को स्थानीय कोतवाली ठूठीबारी को सुपुर्द कर दिया है। आगे की कार्रवाई अब स्थानीय कोतवाली ठूठीबारी ही करेगी।
Published : 3 February 2019, 5:48 PM IST
Topics : Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश काली मिर्च क्राइम क्राइम तस्करी नेपाल बार्डर महराजगंज