हिंदी
महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिउरहां में तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक बागापार के तरफ से आ रही थी जिस पर 3 व्यक्ति सवार थे तो वहीं दूसरी बाइक महराजगंज से आ रही थी जिस पर केवल चालक ही था।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जो बाइक महराजगंज से आ रही थी वो काफी तेज गति में थी। तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों बाइक आपस में आमने सामने से टकरा गयी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोंगो की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि बाकि अन्य को हल्की-हल्की चोटें आई है।
Published : 19 April 2019, 10:42 AM IST
Topics : चिउरहां बाइक बागापार महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र
No related posts found.