हिंदी
घुघली (महराजगंज): जनपद के सिसवा मिल से चीनी लदा एक ट्रक सिसवा-घुघली मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार सिसवा चीनी मिल से एक ट्रक चीनी लादकर बंगाल के लिए निकला था। ट्रक अभी सिसवा-घुघली मार्ग के बीच मटियारिया पहुंचा था कि अचानक उसका स्टेयरिंग जाम हो गया।
स्टेयरिंग जाम होने से ट्रक घूम नहीं पाया और सड़क के किनारे झाड़ी में जाकर पलट गया। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रहा कि इस दौरान वहां से कोई गुजर नहीं रहा था नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था।
Published : 25 July 2024, 2:37 PM IST
Topics : Control Maharajganj overturned truck घुघली ट्रक ड्राइवर महराजगंज मिल सिसवा