हिंदी
महराजगंज: महराजगंज शहर की नगर पालिका के बूथ संख्या 03 शिव नगर (पड़री) में मतदाताओं की भारी भीड़ 5 बजे के बाद भी रात के अंधेरे में मतदान करती रही। पांच बजे के बाद लाइन में लगे इन सभी मतदाताओं ने देर शाम 6.30 बजे तक मतदान किया। इस दौरान यहां पर सभी प्रमुख प्रत्याशी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा बल की तैनाती यहां बढ़ा दी गयी थी।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: पीठासीन अधिकारी पर मतपेटिका लेकर भागने का आरोप, प्रत्याशियों ने दौड़ाकर पकड़ा

पांच बजे मतदान का समय खत्म हो जाने के बावजूद भी मतदाताओं की लाइन लगी इसी कारण अभी तक मतदान जारी है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यहां मतदान सकुसल समाप्त हो गया।
(महराजगंज जिले में निकाय चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए डाइनामाइट न्यूज़ का मोबाइल एप.. 9999450888 पर मिस्ड काल कर नि:शुल्क डाउनलोड करें)
Published : 29 November 2017, 6:18 PM IST
Topics : NagarPalikaMRJChairman निकाय चुनाव महराजगंज
No related posts found.