
महराजगंज: जिले के गड़ौरा क्षेत्र के लोहरौली गांव में आर्मी जवान विवेकानंद निषाद के घर शनिवार की रात नकब लगाकर जेवरात व कागजात चोरी कर लिया। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है।
यह भी पढ़ें: झोपड़ी में रहने को मजबूर प्रधान का पूरा परिवार, मछली का शिकार कर हो रहा गुजर-बसर
ग्रामीणों ने कहा है कि जब आर्मी जवान के घर का यह हाल है तो आम लोगों का घर कैसे सुरक्षित रहेगा। लोहरौली निवासी महेश सहानी की लड़की नेहा रविवार को सुबह जब अपने छत पर गई तब उसकी नजर घर के पीछे बिखरी पड़ी ईंटों पर पड़ी।
यह भी पढ़ें: यूपी में साढ़े तीन लाख वकील हैं आज हड़ताल पर
उसके शोर मचाने पर परिजनों के घर के पीछे जाकर देखा तो सेंधमारी का पता चला। घर से जेवरात आदि तमाम समान चोरी हो चुका था। चोरी होने पर घर के पीछे पवारु यादव व घुरहु गुप्ता के आम के बागीचे में सूटकेस व बिखरा हुआ सामान मिला। हालांकि बॉक्स से सारे जेवरात आदि गायब मिले। वहीं चोर उसमें रखे कागजात आदि भी उठा ले गए।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल
पीड़ित जवान ने ठूठीबारी कोतवाली में जेवरात व सामान चोरी को लेकर तहरीर दी। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Published : 29 July 2019, 4:33 PM IST
Topics : administration Maharajganj police thieves uttar pradesh उत्तर प्रदेश चोर पुलिस प्रशासन महराजगंज