हिंदी
महराजगंज: फरेंदा थाना अंतर्गत फरेंदा बाईपास ब्रिज के पास एचपी पेट्रोल पंप पर खड़ी दो ट्रक से गेज मीटर तोड़ 500 लीटर डीज़ल चोरी का मामला सामने आया है। इस तरह पेट्रोल पंप पर हुई डीजल की चोरी से ग्राहकों में डर पैदा हो गया है।
चोर इतने शातिर निकले की ड्राइवर ट्रक में सोया है फिर भी इतनी सफ़ाई से चोरी हुआ कि ड्राइवर को पता ही नही चला। जब सुबह ट्रक ड्राइवर की नींद खुली तो उसे पता चला कि उसके ट्रक से डीजल की चोरी की गई है।
इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने शोर मचाया कर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को जगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए ट्रक चालक ने बताया कि डीजल चोरी की सूचना हमने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और देख के चली गई और थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा।
Published : 3 January 2019, 12:18 PM IST
Topics : ग्राहक ट्रक डीजल चोरी पेट्रोल पंप फरेंदा थाना महराजगंज
No related posts found.