बाढ़: महराजगंज जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा रानीपुर के टोला मछरीहवा का आंखों देखा हाल

बाढ़ से बुरी तरह त्रस्त महराजगंज जनपद के लोगों के सामने नित नये रोज कई तरह के संकट सामने आते जा रहे हैं। पहले से ही बाढ़ से बेहाल लोगों के आशियाने भी अब पानी में डूब गये हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट और जानिये बाढ़ की ताजा स्थिति

Updated : 2 September 2021, 5:01 PM IST
google-preferred

महराजगंज: बाढ़ से पहले ही बेहाल जनपद के लोगों के सामने अब नई विकट समस्या खड़ी हो गई है। बाढ़ के बढ़ते प्रकोप के कारण कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है और आशियाने जलमग्न हो गये हैं। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं और संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। 

यह भी पढ़िये: डाइनामाइट न्यूज के साथ कीजिये बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, देखिये ताजा हालात, दोहरे संकट से घिरे लोगों से सुनिये आपबीती

डाइनामाइट न्यूज ने गुरुवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा रानीपुर के टोला मछरीहवा का दौरा किया। यहां के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और लोगों की रात की नींद हराम हो गई है।

यह भी पढ़िये: महराजगंज: बाढ़ संकट में पानी के रिसाव से मंडराया बांध टूटने का खतरा बढ़ा, दहशत में ग्रामीण, देखिये बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के ताजा वीडियो

रानीपुर के टोला मछरीहवा में बाढ़ से करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार बंधे पर अपना आशियाना बनाए हुए है। गांव के चारों तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है। गांव में जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का यहां भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।