महराजगंज: इटहिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टैंपो सड़क पर पलटी, 8 घायल

शुक्रवार की शाम निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर इटहिया से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2023, 8:35 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): शुक्रवार की शाम निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर इटहिया से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे टेंपो में सवार 15 लोगों में से आठ लोग घायल हो गए। 

आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी टेंपो चालक विजय गांव के ही लोगों को बैठाकर इटाहिया शिव मंदिर में दर्शन कराने आया था। टेंपो में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की कुल संख्या 15 थी। दोपहर करीब दो बजे सभी लोग दर्शन कर अमड़ी के रास्ते घर जा रहे थे। इसी बीच अमड़ी गांव के पास एक मोड़ पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। 

जिसमें चालक विजय, अरविंद यादव, सिंधु यादव, तारा, मैना देवी, सत्ती देवी, शालू व मेवाती घायल हो गए। 

सभी घायलों को मौके पर रहे लोगों ने बाहर निकाल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शीतलापुर पुलिस चौकी के कर्मियों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया। जहां से घायल अरविंद की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

टेंपो पलटने के बाद काफी देर तक घटना स्थल पर चीख पुकार मची रही।

Published : 
  • 21 July 2023, 8:35 PM IST

Advertisement
Advertisement