हिंदी
महराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने परियोजना निदेशक (पीडी) राजकरन पाल को योगी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन कथित लापरवाही और निरंकुशता को लेकर कड़ी फटकार लगाई। विधायक ने भरी बैठक में जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार को पीडी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने को कहा।

इस बैठक की अध्यक्षता महराजगंज के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
जिले में विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कई योजनाओं में भारी लापरवाही का मामला सामने आया। जिसके बाद सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने परियोजना निदेशक राजकरन पाल को जमकर लताड़ लगाई। विधायक का कहना था कि ऐसे परियोजना निदेशकों के कारण योगी सरकार की साख और योजनाओं को बट्टा लग रहा है। जनता को कई योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है और जनपद लगातार पिछड़ता जा रहा है।
विधायक ने डीएम, सीडीओ समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में परियोजना निदेशक राजकरन पाल को लगाई फटकार
परियोजना निदेशक राजकरन पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये क्योंकि ऐसे अफसरों की लापरवाही से योगी सरकार की योजनाओं को बट्टा लग रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के वित्तीय अधिकार भी पीडी ही संभाले हुए हैं।
विधायक ने कहा- पीडी की लापरवाही से योगी सरकार की योजनाओं और साख को लग रहा बट्टा
विधायक ने डाइनामाइट न्यूज़ से कहा है कि परियोजना निदेशक (पीडी) योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़ी लापरवाही और निरंकुशता दिखा रहे है इसलिये दिशा की बैठक में मैने जिलाधिकारी से परियोजना निदेशक तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कहा है।
इसके साथ ही मैं ग्राम्य विकास मंत्री व ग्राम विकास आयुक्त से दोबारा मांग करता हूं कि महराजगंज के परियोजना निदेशक राजकरन पाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए ताकि हमारी सरकार की योजनाओं पर जो बट्टा लग रहा है, उसे रोका जा सके।
Published : 21 August 2021, 5:44 PM IST
Topics : जिलाधिकारी निलंबन परियोजना निदेशक प्रेम सागर पटेल बैठक महराजगंज मुख्य विकास अधिकारी विकास योजनाएं सिसवा विधायक
No related posts found.