महराजगंज: सिंचाई मंत्री स्वाति सिंह ने लिया तटबंधों के काम का जायजा, दिये सख्त निर्देश

मानसून से पहले प्रदेश की सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वाति सिंह ने बाढ़ बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को समय से काम खत्म करने के निर्देश दिए। पूरी खबर..

Updated : 17 May 2018, 7:05 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में गुरूवार को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वाति सिंह ने सीमा से सटे नेपाल स्थित अन्तर्राष्ट्रीय तटबंधों और बाढ़ बचने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।  

इस दौरान उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को काम में लापरवाही न बरतने निर्देश देते हुए कहा कि 15 जून से पहले सभी कार्य को पूर्ण कर लें। इस दौरान उन्होंने 45 करोड़ की लागत वाली आठ परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।  

इसके बाद उन्होंने बी-गैप के संवेदनशील ठोकर संख्या 12 व 13 का जायजा लिया। उन्होंने नदी के बीच बने टापू को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इसके बाद नेपाल बांध के ठोकर संख्या 3 पहुंची मंत्री स्वाती सिंह ने अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने को कहा।  

इस दौरान मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि बाढ़ बचाव कार्य को लेकर सरकार गम्भीर है। इस वजह से नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय तटबंधों पर कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी कार्यों को समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। 

Published : 
  • 17 May 2018, 7:05 PM IST

Related News

No related posts found.