
महराजगंज: जिले भर में दशहरा धूम-धाम से मनाया जाता है। जगह-जगह मूर्ति स्थापना और पंडाल आदि बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। नगर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को जनपद मुख्यालय पर शक्ति पीठ श्री दुर्गा मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना के लिए पंडाल का भूमि पूजन किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिछले चालीस वर्ष से हर साल मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है।
भक्तों की मौजूदगी के बीच श्री दुर्गा मंदिर के संस्थापक और अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने पंडाल स्थापना के लिए पूरे विधि-विधान के साथ पूजा कर भूमिपूजन किया।
इस दौरान मां दुर्गा के गगनभेदी जयकारों के बीच ध्वज स्थापना की गई। इसकी के साथ मंदिर परिसर में दशहरे के कार्यक्रम की विधिवित शुरुआत हो गयी।
Published : 1 September 2019, 2:59 PM IST
Topics : Durga Mandir Maharajganj Shakti Peeth Sushil Kumar Tibrewal uttar pradesh उत्तर प्रदेश दुर्गा मंदिर महराजगंज शक्ति पीठ सुशील कुमार टिबड़ेवाल