हिंदी
महराजगंज: जनपद में पुलिस महकमें से जुड़ी एक बड़ी और दुखद खबर है। फरेंदा थाने में तैनात एक दीवान ने आत्महत्या कर ली है। दीवान का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस कर्मी के सुसाइड की सूचना से पूरा पुलिस विभाग सकते में है। जांच के लिये एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मृतक हैड कांस्टेबल का नाम केदार गौड़, उम्र 50, है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में बताया कि थाना फरेंदा में हैड कांस्टेबल केदार गौड़ (50) तैनात थे। वे थाने के पास ही रहते थे। आज सुबह जब उनका मैन दरवाजा नहीं खुला तो पीछे वाला दरवाजा खोला गया। अंदर कमरे में उनका शव रस्सी से झूलता मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे एसपी और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतक पुलिस कर्मी के परिवार को सूचना दे दी गई है।
Published : 5 February 2022, 1:16 PM IST
Topics : आत्महत्या जांच दीवान पुलिस अधीक्षक फरेंदा थाना महराजगंज
No related posts found.