
महराजगंज: जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र से एक तस्कर के पास से सात कुंतल नेपाली मटर को जब्त किया गया है। मटर एक गोदाम से बरामद की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’: आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
महराजगंज में थाना कोल्हुई के बभनी चौराहे पर बुधवार को सुबह 4 बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोल्हुई पुलिस ने एक तस्कर से नेपाली मटर बरामद किया। मटर को नेपाल से लाकर बभनी चौराहे के एक गोदाम में छिपाया गया था।
यह भी पढ़ें: फिर यूपी में महिला वकील की हत्या, एटा में नूतन यादव के मुंह में दागी पांच गोलियां
उसके पास से 14 बोरा से 7 कुंतल मटर बरामद की गई। तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मटर तस्कर शिव कुमार गांव बभनी खुर्द थाना कोल्हुई का रहने वाला है।
Published : 7 August 2019, 11:54 AM IST
Topics : Maharajganj nepal border police smuggler क्राइम तस्कर नेपाल बार्डर नेपाली मटर पुलिस महरागंज