हिंदी
महराजगंज: विकास खण्ड नौतनवां के ग्राम पंचायत विषखोप में मनरेगा का काम नहीं होने से मजदूर परेशान है। काम बंद होने से यहां के कई ग्रामीणों के समक्ष नया संकट पैदा हो गया है। काम को शुरू कराने के लिये यहां बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
विकास खण्ड नौतनवां के ग्राम पंचायत विषखोप में मनरेगा के तहत पिछले कुछ दिनों से कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। जिसके कारण मजदूर भुखमरी के कगार पर है।
बुधवार को ग्रामीणों ने रतनपुर ब्लाक पर धरना दिया तथा विकास खण्ड अधिकारी नौतनवा के माध्यम से ग्राम विकास मंत्री, जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र भेजकर मनरेगा का काम चालू करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना हैं कि मनरेगा काम बंद होने से आर्थिक संकट आ गया है।
Published : 10 September 2020, 4:52 PM IST
No related posts found.