महराजगंज: एक साल के मासूम ने इस बड़े दुश्मन के कारण छोड़ दी दुनिया, पसरा मातम

महराजगंज में शनिवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। एक डरावनी घटना के बाद महज एक साल के मासूम ने अल्पायु में ही दुनिया को हमेशा के लिये अलविदा कह दिया। जानिये, पूरा मामला..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 June 2020, 7:25 PM IST

फरेन्दा (महराजगंज): फरेंदा कोतवाली के अंतर्गत मथुरा नगर ग्राम सभा में शनिवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया। इंसानियत के एक बड़े दुश्मन ने एक छोटे मासूम बच्चे की पल भर में ही जान ले ली। इस घटना के पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मासूम के परिजन गहरे सदमे में है। 

आनन-फानन में प्रिंस को ले जाया गया अस्पताल

 

मथुरानगर ग्राम सभा के मथुरानगर गांव में उस समय सभी लोगों को गहरा सदमा लगा, जब एक साल के प्रिंस पुत्र अरविंद के बिस्तर में एक कोबरा सांप उसका जानलेवा दुश्मन बनकर घुस गया। प्रिंस उस समय सो रहा था। सांप ने सो रहे मासूम प्रिंस को डंस डाला और हमेशा के लिये उसे गहरी नींद में सुला दिया। 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रिंस को किया मृत घोषित

प्रिंस के जिंदा होने की उम्मीद पाले उसके परिजन और गांव के अन्य बच्चे को आनन-फानन में सीएचसी बनकटी अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंस की मौत से उसके परिजन और गांव वाले भी गहरे सदमे है। 
 

Published : 
  • 6 June 2020, 7:25 PM IST