महराजगंजः Cyber fraud के चार पीड़ितों को रूपए वापस कराए, 3 लाख की रिकवरी

महराजगंज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से साइबर अपराधियों ने चार पीड़ितों के बैंक खाते से उनकी रकम उड़ा ली थी। शिकायतों पर एक्शन लेते हुए 4 पीड़ितों के करीब 3 लाख रूपए वापस कराए गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 10 August 2024, 6:48 PM IST
google-preferred

महराजगंजः साइबर ठगों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फेक लिंक को क्लिक करने पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्राड कर उनके बैंक खाते से उनकी जमा रकम को निकाल लिया था। पर्सनल डाटा हैक करके आनलाइन इस फ्राड के मामले में पीड़ितों ने इसकी शिकायत संबंधित थानों व साइबर क्राइम में दर्ज कराई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार पीड़ितों को उनके रूपए वापस दिलाए गए। 

इनके रूपए मिले वापस

पीड़ित सुमित कुमार पांडेय परतावल थाना श्यामदेउरवा से कुल 1 लाख 68 हजार 798 रूपए का फ्राड हुआ था। चंद्रविजय सिंह कार्यालय विशेष अभियोजन सूचना शाखा से कुल 64500 का फ्राड एवं अमीरूल्लाह पुत्र मनौवर निवासी धनेवा धनई गबडुआ थाना कोतवाली से 42 हजार रूपए तथा जनार्दन उपाध्याय पुत्र तारा उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुर महंथ नेबुईया थाना घुघली से बीस हजार रूपए साइबर ठगों ने ठग लिए थे। साइबर सेल ने इन चारों पीड़ितों के कुल 2 लाख 95 हजार 298 रूपए आनलाइन पीड़ितों के खाते में वापस कराए हैं। पीड़ितों ने साइबर टीम को धन्यवाद दिया है।  

Published : 
  • 10 August 2024, 6:48 PM IST