हिंदी
महराजगंज: एक तरफ मोदी सरकार जहां भारत को स्वस्छ बनाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी के महराजगंज में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही है। महराजगंज के नौतनवा तहसील के बरगदवा ग्राम सभा में जगह-जगह गन्दगी ही गन्दगी है।

रतनपुर ब्लाक के बरगदवा में सफाई कर्मियों की मनमानी से इस अभियान को गहरा झटका लग रहा है। साफ सफाई कराने के लिए कोई भी अधिकारी इसकी जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।

क़स्बे के दोनों तरफ तरफ गन्दगी ही गंदगी है, जिसकी वजह से राहगीर भी रास्ते से आने में कतराते हैं। इस बारे में ग्रामीणों ने बताया कि इसमें अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की भी मिलीभगत है।
Published : 6 February 2018, 1:45 PM IST
Topics : धज्जियां महराजगंज मोदी सरकार यूपी स्वच्छ भारत अभियान
No related posts found.