हिंदी
सिसवा (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के भारत खंड पकड़ी ग्रामसभा में 17 वर्षीय लड़की की गला काटकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद छुपायी गयी लड़की की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी बात यहा है कि जानकारी होने का बाद भी पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक लड़की समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

भूसे के ढ़ेर में छुपाया शव
जानकारी के मुताबिक भारत खंड पकड़ी ग्रामसभा के नजदीक स्थित खलिहान छठ मैया घाट के पास बन्धन की झोपड़ी में बुधवार रात एक नाबालिग की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद लड़की के शव को झोपड़ी में रखे भूसे के अंदर छुपा दिया गया। एक महिला जब आज सुबह भूसा निकालने गयी तो लड़की का शव बरामद किया गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लड़की के दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधे हुए थे। मृतक लड़की भारत खण्ड पकड़ी निवासी नारायण भारती की बेटी बताई जाती है, जो बीती रात से ही गायब थी।
पुलिस की निष्क्रियता, एसपी की फटकार
बताया जाता है कि मामले के सामाने आने के बाद मृतक लड़की के पिता थाने में तहरीर देने गये, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। स्थानीय पुलिस को अन्य लोगों ने भी घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। आज जब महराजगंज के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने मौके का मुआयना किया तो उनके संज्ञान में यह मामला आया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोठीभार थानेदार अरुण रॉय को उनके लॉपरवाही के लिये कड़ी फटकार लगाई और मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए।
तीन हिरासत में
पुलिस अधीक्षके के हस्तक्षेप के बाद कोठीभार पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज किया। मामले की जांच में तेजी लाते हुए पुलिस ने पूछताछ के लिए एक लड़की समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है ।
अरुण रॉय से नही सम्भल रहा थाना
स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी एसपी के पीआरओ रहे अरुण रॉय से अब कोठीभार थाना सम्भल नहीं रहा है। एसपी के पीआरओ पद से हटने के बाद जबसे अरुण रॉय को कोठीभार थाने का कमान मिला है, तबसे यहां आये दिन कोई न कोई बड़ी वारदात होती रहती है। जनता का कहना है कि थानेदार अरुण रॉय कहीं न कहीं गम्भीर घटनाओं को रोकने में असफल हो रहे है।
Published : 21 March 2018, 6:15 PM IST
No related posts found.