महराजगंज की बड़ी खबर: बगीचे में बैठे लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

महराजगंज जनपद में कोल्हुई थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 June 2023, 4:22 PM IST
google-preferred

कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़हरा विश्वंभरपुर का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक मथुरा यादव की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घर वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। 

चार लोग कर रहे थे बातचीत, तभी...
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बड़हरा विश्वंभरपुर और हरमंदिर कला गांव निवासी चार लोग बगीचे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।

मृतक और घायलों के नाम
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कल्पराज उर्फ मथुरा यादव (35वर्ष) की मौत हो गई है। बिजली गिरने से चंद्रशेखर उम्र 16 वर्ष, बलिराम उम्र 45 वर्ष, नाचन उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

अस्पताल ले जाते समय मौत
बड़हरा विश्वम्भरपुर के ग्राम प्रधान मनीष पटेल ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि दिन मे एक-डेढ़ बजे के करीब उक्त चारों लोग बगीचे में बैठे थे तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे चार लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मथुरा पुत्र कल्प राज की मृत्यु हो गई, जबकि चंद्रशेखर, बलिराम, नाचन घायल है।

CHC अधीक्षक लक्ष्मीपुर वी के राय का बयान
डाइनामाइट न्यूज को CHC अधीक्षक लक्ष्मीपुर वी के राय ने बताया कि चार लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे, जिन्हें इलाज के लिए CHC लक्ष्मीपुर लाए थे, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रैफर कर दिया गया है।

 

Published : 
  • 18 June 2023, 4:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement