
महराजगंज: महराजगंज के ग्राम मेदिनापुर टोला सहगंज थाना घुघुली की महिला सायरा खातून अपने 5 बच्चों के साथ दर दर भटकने को मजबूर है। दरअसल सायरा का पति कमाने के लिए अरब गया था और वहां से वापस आकर वो गुजरात की एक महिला के साथ गुजरात में ही रहने लगा। उसने अपनी पत्नी सायरा खातून को पांच बच्चों के साथ बेघर कर दिया।
यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?
इतना ही नहीं अब उसके ससुर और जेठ उसे प्रताड़ित भी कर रहे हैं। इन सभी चीजों से परेशान सायरा थाने का चक्कर काटने को मजबूर है। उसने इसकी शिकायत घुघुली थाने में की, लेकिन जब वहां उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर सायरा अपने बुजुर्ग पिता और बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
ऐसे में अब आगे ये देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक सायरा की शिकायत सुनने के बाद किस तरह की कार्रवाई करते हैं।
Published : 23 February 2019, 3:37 PM IST
Topics : घुघुली थाना पांच बच्चों मजबूर महराजगंज सायरा खातून