हिंदी
महराजगंज: जनपद में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने अचानक छापेमारी कर आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम परसौना जनपद सिद्धार्थनगर के अनुसार सम्प्रति वॉर्ड ब्वॉय (भृत्य), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नरकटहाँ के स्पष्टीकरण के आधार पर जांच का निस्तारण कराने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
आरोपी चित्रांश रंजन श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक जो क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात है उसे जल निगम कार्यालय के पास गोरखपुर रोड पर एण्टी करप्शन गोरखपुर टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ थाना कोतवाली महराजगंज में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Published : 19 July 2024, 6:40 PM IST