हिंदी
महराजगंज: जिल के कोल्हुई की बैंकों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही बैंक में अपने कार्य के लिए पहुंचे लोगों को सुरक्षित रहने के विशेष तरीके भी बताए।
पुलिस ने लोगों को बताया कि बैंक रुपये लेकर निकलने के बाद जाए रास्ते में किसी भी सूनसान जगह पर न रुकें। साथ ही किसी भी अनजान को बाइक आदि पर न बिठाएं। साथ ही बैंक के अंदर आने वाले लोगों को खास चेतावनी की अंदर जाने से पहले बाइक को लॉक अवश्य करें। बैंक से वापस जाते समय अपने आस-पास किसी संदिग्ध को देखें तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।
कोल्हुई एसओ सतीश कुमार सिंह ने टीम के साथ बैंको, ग्राहक सेवा केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगो की सुरक्षा के लिए हर रोज बैंक पर जाकर चेकिंग की जा रही है।
Published : 3 July 2019, 6:43 PM IST
No related posts found.