हिंदी
सिसवा (महराजगंज): जिले के सिसवा ब्लॉक में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की नज़र टेढ़ी हो गई है। शुक्रवार को सिसवा के आधादर्जन निजी अस्पतालों पर एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालकों में खलबली मची रही।

इस दौरान आशीर्वाद हॉस्पिटल का ओपरेशन थिएटर (OT) में कमियां पाई गई, जिसके के बाद तत्काल ही उसे सील कर दिया गया है।

प्रशासन के इस कार्यवाही से क्षेत्र के सभी अस्पताल चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान कई अस्पताल संचालक अपने-अपने हॉस्पिटल बन्द करके रफूचक्कर हो गए। फ़िलहाल प्रशासन की छापेमारी अभी भी जारी है।
Published : 17 June 2022, 5:07 PM IST
No related posts found.