हिंदी
महराजगंज: नौतनवा फल मंडी में शुक्रवार को हुई छापेमारी के विरोध और अपनी मांगों को लेकर नौतनवां मंडी समिति के अध्यक्ष अजय प्रकाश गोयल के अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकाला। इसके साथ ही फल मंडी से लेकर नौतनवां तहसील पहुँचकर उपजिलाधिकारी मदन कुमार को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में लिखा गया है फल व सब्जियों को कैमिकल के माध्यम से उपजाया जाता है। किसी को फल व सब्जियों के सेवन करने से नुकसान न हो इसलिए कीटनाशक दवा डाली जाती है। मंडी परिसर में फल व सब्जियों की जाँच के लिए यंत्र लगाने और फलों को पकाने का तरीका और मंडी समिति में केला पकाने का प्लांट लगाने की मांग की।
इसके साथ ही व्यापारियों ने कहा कि सब्जियों व फलो की जांच करने वाले यंत्र लगवाने में जो भी खर्च आएगा उन शुल्क को व्यापाकी देने के लिए राजी है।
Published : 13 October 2018, 5:19 PM IST
Topics : Maharajganj जुलूस फल मंडी महराजगंज व्यापारी