हिंदी
फरेंदा: कोटेदार की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने हक का पूरा राशन मांगने वालों पर कोटेदार आग बबूला हो गया। बुरी तरह गुस्साये कोटेदार ने राशन मांगने वाले ग्रामीणों को लाठी-डंडे से दौड़ाया। कोटेदार पर घटतौली का गंभीर आरोप भी है।
यह घटना और वायरल वीडियो फरेंदा क्षेत्र के ग्राम सभा फरेंदा सर्वजीत का है। जहां के ग्रामीणों ने कोटेदारों पर खाद्यान्न वितरण न करने व राशन में घटतौली करने का गंभीर आरोप लगाया है। कोटेदार की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने मोबाइल में उसकी करतूतें कैद कर लीं। ग्रामीणों ने कहा कि कोटेदार द्वारा एक ही दिन अंगूठा लगवाया जाता है, जिसका अंगूठा नहीं लगता है उससे कोटेदार कहता है कि यदि आज अंगूठा न लगा तो दूसरे दिन भी नहीं लगेगा।
कोटेदार की दबंगई से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों द्वारा कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया जा रहा है। फरेंदा पूर्ति निरीक्षक बृजेश पांडे ने कहा कि वीडियो की जांचकर कोटेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एसडीएम फरेंदा ने कहा कि मौके पर जांच करने के लिए फरेंदा पूर्ति निरीक्षक को भेजा गया है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
Published : 3 January 2022, 5:11 PM IST
Topics : कोटेदार खाद्यान्न वितरण ग्रामीण दबंगई फरेंदा महराजगंज लाठीृ डंडे
No related posts found.