महराजगंज: सीओ सदर ने भी माना, बाढ़ में अब भी फंसे हैं सैकड़ों ग्रामीण

महराजगंज में बाढ़ से कई गांवों में भयावह स्थिति बनी हुई है। महराजगंज-फरेन्दा मार्ग के बीचों-बीच स्थित त्रिमुहानी नदी का बांध टूटने से यहां के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 August 2017, 1:30 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में त्रिमुहानी नदी का बांध टूटने से हालात बेकाबू हो गये हैं। स्थानीय पुलिस और तमाम फोर्सों के द्वारा लगातार बचाव एवं राहत कार्य जारी है। लेकिन इसके बाद भी सैकड़ों ग्रामीण फंसे हुये हैं।

VIDEO: महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, फरेंदा से टूटा सड़क संपर्क

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान सीओ सदर मुकेश कुमार सिंह ने भी माना कि बड़े स्तर पर बचाव एवं राहत कार्यों के बावजूद अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हुये हैं।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही

यह भी पढ़ें: महराजगंज के डीएम डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE: बाढ़ के कारण 5 दिन के लिए जिले के सभी स्कूल-कालेज बंद

पढ़िये बाढ़ की स्थिति पर और क्या कहा सीओ सदर ने..

1. जिले में ऐसी भयावह स्थिति 15 साल बाद आई है।

2. त्रिमुहानी नदी का बांध टूटने से 12-13 गांव, और अगर टोले की बात करें तो 30 टोले बाढ़ की चपेट में है।

यह भी पढ़ें: संकट में महराजगंज, बाढ़ से सैकड़ों लोग बेघर, कई क्षेत्र जलमग्न

3. पहले ही अलर्ट जारी करके लोगों को जानकारी दे दी गई थी, जिससे काफी लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गये हैं।

4. प्रशासन का ऑपरेशन लगातार जारी है।

5. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 

No related posts found.