महराजगंज: मछुआरों ने मगरमच्छ को पकड़ वन विभाग को सौंपा, मछलियों को कर रहा था चौपट

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के एक पोखरे से मछलियों को चौपट करने वाले मगरमच्छ को आखिरकार मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। मगरमच्छ लंबें समय से मछलियों की दावत उड़ा रहा था, जिससे मछुआरे काफी परेशान थे। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

पकड़ा गया  मगरमच्छ
पकड़ा गया मगरमच्छ


महराजगंज: सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा अमडीहा निवासी धनश्याम के पोखरे से सोमवार को एक मगरमच्छ को मछुआरों ने काफी मशक्कत के बाद पकडा। पोखरा मालिक ने बताया कि मगरमच्छ अब तक न जाने कितने मछलियों को खा गया है। मछलियों की घटती संख्या से मछुआरे चिंतित थे।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: वन विभाग ने शुरू की अनूठी पहल, लेजर कैमरों से होगी बाघों की निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा अमडीहा में सोमवार को पांच फिट का मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही समय में भारी सख्या में ग्रामीण मगरमच्छ को देखने के लिए जमा हो गये। 

मछुआरों ने मगरमच्छ को पकड़ वन विभाग को सौंपा

 

यह भी पढ़ें: महाराजगंज: धरने पर रहे स्वास्थ्य कर्मी.. परेशान रहे मरीज, डॉक्टर्स नदारद

बताया जाता है कि अमडीहा में स्थित एक पोखरे में मगरमच्छ को देखा गया। मगरमच्छ को पकड़ने के दौरान वन विभाग के अधिकारी असहद हुसैन का हाथ का पंजा मगरमच्छ अपने जबडों में जकड़ लिया। बहुत मशक्कत के बाद वन कर्मी असहद के बाएं हाथ के पंजे को निकाला गया। वन कर्मी असहद के हाथ का पंजा बुरी तरह से जख्मी हो गया था। इस दौरान उन्हें तत्काल उपचार दी गई। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद वन विभाग अधिकारियों ने मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर रवाना हो गये। 

पोखरा मालिक का कहना है कि उन की पोखरे में सारी मछलियो को मगरमच्छ ने खा लिया जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। 










संबंधित समाचार