हिंदी
सिसवा बाजार (महराजगंज): सिसवा विकासखण्ड के सुगौली गांव में रसोई गैस की पाइप में रिसाव होने के कारण तीन मंजिली मकान में आग लग गई। आग में बेटी की शादी के लिए रखी नकदी, आभूषण और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। तकरीबन पांच-छह लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम, पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थिति में दो दुकानों में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जल कर खाक

महराजगंज के सिसवा विकासखंड के सुगौली गांव में मोहम्मद हुसैन उर्फ लकड़ का तीन मंजिली घर है। जिसमें सोमवार को करीब 12 बजे रसोई गैस के पाइप में रिसाव होने के कारण आग लग गयी। आग लगने से खाना बनाने वाले सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिससे आग पूरे घर में फैल गई।
यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, घायल अस्पताल में भर्ती

घर में आग फैलने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। मकान मालिक की पत्नी खुशबून्निशा ने बताया कि 9 जून को उसकी बेटी रुबीना की शादी है होने वाली थी। जिसके दहेज के लिये डेढ़ लाख रुपये की नकदी और लगभग चार लाख रुपये का सामान व आभूषण किसी तरह पैसा बचा-बचाकर खरीदा गया था। वह भी आग में जलकर राख हो गया। वहीं फरवरी माह में बेटे इमरान की पत्नी भी आई थी उसका भी गहना आदि सामान जल गया। महिला के पति और बड़ा बेटा विदेश में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती बाइक में लगी आग
आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और कोठीभार एसओ सर्वेश कुमार सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
Published : 21 May 2019, 12:48 PM IST
Topics : आग नकदी पाइप पुलिस फायर बिग्रेड टीम महराजगंज रसोई गैस रिसाव शादी सिसवा विकासखंड
No related posts found.