महराजगंज: 20 जून को होनी थी लड़की की शादी, परेशान पिता ने फांसी लगाकर दी जान

ठूठीबारी के ग्रामसभा बेलवा में एक परिवार जहां बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था वहीं लड़की के पिता आर्थिक तंगी और शादी की तैयारियों को लेकर खासा परेशान थे। परेशान शख्स ने आज पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। पूरी खबर..

Updated : 3 June 2018, 6:39 PM IST
google-preferred

महराजगंज: ठूठीबारी के ग्राम सभा बेलवा में 20 जून को होने वाली बेटी की शादी की तैयारियों और आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। ठूठीबारी-निचलौल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक शख्स के बेटी की शादी का कार्ड

 

जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा बेलवा निवासी चेतमन यादव आज सुबह नित्य क्रिया के लिए गया था। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो लोग उसकी खोजबीन में जुट गये। इसी दौरान थाना निचलौल के अंतर्गत झुलनीपुर जाने वाले मार्ग पर अमडी पुल के पास चेतमन का शव एक पेड़ से लटकता मिला। यह दृश्य देख सबी लोग दंग रह गए।

मृतक चेतमन की तीन लड़की और एक लड़का है। सबसे छोटी लड़की की शादी आगामी 20 जून को ग्राम करमहिया में रामसूरत यादव पुत्र फेकु से तय हुई थी। बताया जाता है कि चेतमन बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर परेशान था, क्योंकि व्यवस्थाएँ ठीक तरीके से नहीं हो पा रही थी। माना जा रहा है कि इसी परेशानी के चलते चेतमन ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 
 

Published : 
  • 3 June 2018, 6:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement