हिंदी
महराजगंज: कैसे लोकप्रिय डाइनामाइट न्यूज़ और बेहतर पत्रकारिता करे? कैसे आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाये? हमारी कलम से कैसे ग़रीबों को न्याय मिले? कैसे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ बतौर मीडिया एक सशक्त भूमिका निभायी जाये? कैसे संस्था का और विस्तार हो? इन तमाम मुद्दों पर चर्चा के लिये शुक्रवार को डाइनामाइट न्यूज समूह से जुड़े जिले के कोने-कोने से रिपोर्टर महराजगंज पहुँचे, जहां इन विषयों समेत मीडिया से जुड़े कई अहम विषयों पर चिंतन और चर्चा की गयी।

बैठक की अध्यक्षता डाइनामाइट न्यूज़ समूह के प्रधान संपादक मनोज टिबडेवाल आकाश ने की। श्री टिबडेवाल ने कंपनी की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। खबरों के विषय में पत्रकारों को समझाते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौक़े पर पहुँचें और खबर की तह तक जायें। प्रधान संपादक खबर के दौरान आने वाली समस्याओं से भी रूबरू हुए। उन्होंने एक-एक करके उपस्थित पत्रकारों से उनकी समस्याओं को जाना तथा उनका निस्तारण किया। पत्रकारों ने एक-एक करके समस्याओं को बताया। पाँच घंटे तक चली बैठक में कंपनी के विस्तार, पत्रकारों की समस्याएं व खबरों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस मौके पर देश के चर्चित, युवा, निर्भीक और डाइनामाइट न्यूज़ समूह के प्रधान संपादक मनोज टिबडेवाल आकाश ने सभी पत्रकारों को भेदभाव से हटकर और पूर्वाग्रह रहित खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन के भी गुर दिये। साथ ही आम जन व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को तरजीह देने की बात कही।

बैठक में डाइनामाइट न्यूज़ के जिला प्रभारी शिवेंद्र चतुर्वेदी, जिला विज्ञापन प्रभारी ईश्वर शरण पाठक, फरेंदा तहसील प्रभारी राहुल पांडेय, नौतनवा तहसील प्रभारी इमरान खान, निचलौल तहसील प्रभारी शुभम खरवार, ब्रजकिशोर द्विवेदी, दीपक पटेल, मनोज त्रिपाठी, यश पाल सिंह, अभिनंदन गुप्ता, आशीष चौरसिया, आनंद गुप्ता, विपिन उपाध्याय, मृत्युंजय शुक्ला सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।
Published : 25 December 2020, 5:24 PM IST
No related posts found.