
महराजगंज: जिले में दुर्गा पूजा, दशहरा आदि का त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये जिलाधिकारी अमर नाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने रविवार को समीक्षा बैठक की। इस मौके पर जिले की कानून-व्यवस्था में सुधार को लेकर कई मद्दों पर कई अहम निर्णय लिये गये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: तस्करों की काली करतूत जारी, वन विभाग ने बरामद की भारी बेशकीमती लकड़ियां
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिले के सिसवा बाजार थाना परिसर में समीक्षा बैठक कर दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर अधिकारियों को कई महत्वूर्ण निर्देश भी दिये। बैठक सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस कर्मियों को हर वक्त तत्पर और सतर्क रहने की सलाह दी गयी। इस मौके पर बैठक में डीएम व एसपी के साथ सीओ रणविजय सिह, उप जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 14 October 2018, 5:34 PM IST
Topics : Maharajganj कानून व्यवस्था जिलाधिकारी दशहरा दुर्गा पूजा पुलिस अधीक्षक महराजगंज समीक्षा बैठक