हिंदी
महराजगंजः श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा खुर्द और सोनकटिया दुर्गा पूजा व दशहरा त्यौहार को लेकर शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राय भी मौजूद थे। इस दौरान एएसपी ने ग्रामीणों समेत ग्रामप्रधान व ग्राम बीडीसी के सदस्यों के साथ मीटिंग भी की।

एएसपी आशुतोष शुक्ला ने सभी से बातचीत कर कहा कि दुर्गा पूजा व दशहरे में किसी भी ग्रामीण को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और शांति से यह त्यौहार संपन्न होना चाहिए। इसके लिए पुलिस प्रशासन ग्रामीणों का पूरा सहयोग देगा।
एएसपी ने पूजा पंडाल में भी निरीक्षण किया और यहां पर बिजली की तारों को दुरुस्त करने की सलाह दी ताकि पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी पेश न आये।
साथ ही एएसपी ने सभी ग्रामीणों से पुलिस को सहयोग देने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी कुछ गलत लगे या फिर कहीं कोई अनहोनी की सूचना लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते व्यवस्था को ठीक किया जा सके।
(नवरात्रि विशेष कॉलम में डाइनामाइट न्यूज़ आपके लिए ला रहा है हर दिन नयी खबर.. मां दुर्गा से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक को क्लिक करें: https://hindi.dynamitenews.com/tag/Navratri-Special )
Published : 13 October 2018, 8:07 PM IST
Topics : Navratri Special Navratri Special News आशुतोष शुक्ला एएसपी दशहरा दुर्गा पूजा पंडाल निरीक्षण पुलिस बल महराजगंज
No related posts found.