हिंदी
महराजगंंज: मिठौरा ब्लॉक के हरखोड़ा गाँव में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकालने को लेकर विवाद पैदा हो गया। विवाद को तूल पकड़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर निचलौल सीओ, अपर पुलिस अधीक्षक व आस पास के चौकी इंचार्ज समेत क्यूआरटी टीम ने लोगों को समझा-बझाकर शांत किया और स्थिति को काबू में किया।
जुलूस को हरखोड़ा गाँव से लेकर मिठौरा चौराहे पर घुमाने को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी जिसको लेकर काफी बहस छिड़ गई। यह बहस धीरे धीरे विवाद में तब्दील हो गई।विवाद की सूचना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, निचलौल सीओ महिला पुलिस बल व क्यूआरटी पहुँच गयी और समझा-बुझाकर जुलूस को आगे बढ़ाया।
Published : 21 November 2018, 5:11 PM IST
Topics : ईद मिलाद उन नबी जुलूस पुलिस बल महराजगंज विवाद
No related posts found.