महराजगंज: मुंबई कमाने गये निचलौल के युवक की मौत पर घर में मचा कोहराम, जानें पूरा मामला

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र का एक युवक मुंबई रोजगार के लिये गया था। अचानक तबीयत खराब होने के कारण मुंबई में ही उसकी मृत्यु हो गई। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 30 July 2024, 3:22 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा टिकुलहिया निवासी छोटे नामक युवक की मुंबई में अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इसके बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मृतक छोटे अपने तीन भाइयों के साथ मुंबई में काम करता था। मुंबई में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।

आनन-फानन में उसके भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को मृतक का शव गांव पहुंचने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Published : 
  • 30 July 2024, 3:22 PM IST