महराजगंज: दूल्हे और दो लोगों को लड़की वालों ने बनाया बंधक, शादी पर हुई पंचायत, भाग निकले बाराती, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

जनपद में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे और दो करीबियों को लड़की वालों ने घर पर बंधक बना दिया। शादी को लेकर पंचायत हुई तो सभी बाराती भाग निकले। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये आखिर क्या है पूरा मामला

कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला
कोल्हुई थाना क्षेत्र का मामला


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन को ले जाने के लिये बारात लेकर पहुंचे दुल्हे और उसके दो रिश्तेदारों को लड़की के परिवार वालों ने बंधक बना डाला। गांव में शादी की जगह पर बड़ी पंचायत बुलाई गई। माहौल कुछ इस कदर बदला कि सभी बारातियों को दबे पांव गांव से वापस लौटना पड़ा लेकिन दुल्हा समेत तीन लोग बंधक बने रहे।   

दरअसल जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नौतनवा थाना क्षेत्र से बुधवार की रात एक बारात आई थी। इस शादी को लड़की के घर वालों ने अचानक रोक दिया और दूल्हे और उसके दो करीबियों को बंधक बना दिया गया। साथ आये बाराती रात को ही वापस लौट गये। 

ये हैं पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक लड़की और उसके घर वालों को शादी से ठीक पहले यह जानकारी मिली की बारात लेकर पहुंच रहे दूल्हे का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो दिन पहले दूल्हे के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर लड़की समेत उसके घरवालों ने शादी उस लड़के शादी न करने की ठान ली। लेकिन लड़की पक्ष वाले शादी की पूरी तैयारियां कर चुके थे, इसलिये उन्होंने दुल्हे को झूठ बोलने और धोखेबाजी की सजा देने की योजना बना डाली।

बताया जाता है कि शादी समारोह लड़की वालों की तरफ से शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थी और वे काफी पैसा भी खर्च कर चुके थे। कुछ ग्रामीणों ने लड़की के घर वालों को सलाह दी कि दुल्हे को सबक सिखाने के लिये बारात आने पर ही शादी से इंकार कर दिया जाएगा। ऐसे में योजना के मुताबिक लड़की के घर वालों और गांव वालों ने बारात पहुंचने पर शादी से इंकार कर दिया और दुल्हे को बंधक बना दिया।

बताया जाता है कि लड़की वालों ने शादी पर हुए खर्चे को मांगने के लिये ये सब किया। दुल्हे और उसके परिवार से खर्च व क्षतिपूर्ति को मांगने को लेकर दोनों पक्षों के लिये गांव वालों की पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत में हिसाब किताब किया गया। हिसाब किताब कराने तक दूल्हे को लड़की के घर वालों ने रोककर रखा।

बताया जा रहा है कि पंचायत के फैसले के बाद भी दूल्हे पक्ष के लोग लड़की वालों को शादी का खर्चा देने से मना कर रहे हैं। इधर लड़की के घर वाले अब मामले को लेकर पुलिस थाने पहुंचने की तैयारी में हैं। लड़की पक्ष खर्चे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। 










संबंधित समाचार