महराजगंज: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, पथराव और लाठी-डंडों से हमला, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

उत्तर प्रदेश में महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के कुआंचाप ग्राम सभा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 March 2022, 2:42 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के कुआंचाप ग्राम सभा में शुक्रवार को होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान करीब 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

जमकर हुई पतथरबाजी 

पनियरा के कुआंचाप ग्राम सभा में शुक्रवार की शाम रास्ते की जमीन को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया और मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले से ही पुरानी रंजिश है। इसके चलते विवाद काफी बढ़ गया और खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए। 

खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस घटना एक पक्ष के राजू यादव, राजकिशोर, गंगा, गीता देवी, गुंजा, धर्मवीर यादव गंभीर घायल हैं, तो वहीं दूसरे पक्ष के राममिलन यादव, रामभजन यादव, शिवानी यादव, शिवकुमार यादव, खुशी, शत्रुघ्न, उमेश यादव, पूजा यादव, लीलावती यादव को काफी चोट आई हैं।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। 

Published : 
  • 19 March 2022, 2:42 PM IST

Related News

No related posts found.