हिंदी
फरेंदा (महराजगंज): सीएचसी बनकटी पर तैनात बीसीपीएम पर एर आशा वर्कर ने घूस लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इससे संबंधित एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जांच में पता चला कि वायरल ऑडियो में सीएचसी पर तैनात दो कर्मचारियों के बातचीत हो रही है। जिसमें आशा वर्कर से पैसों को लेकर बातचीत की जा रही है। ऑडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच को लेकर टीम गठित कर दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सीएमओ डा. ए. के. श्रीवास्तव ने कहा कि हॉस्पिटल को बदनाम करने की दो लोगो द्वारा साजिश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में सीएससी अधीक्षक उमेश चंद्रा ने कहा कि सीएमओ तक बात पहुंच गई है। मामले की जांच के लिये टीम गठित कर दी गई है। जांच की जा रही है।
इस मामले में सीएमओ से जानकारी ली गई तो तो उन्होंने कहा कि ऑडियो को हमने सुना है। हॉस्पिटल को बदनाम करने की दो लोगो द्वारा साजिश की गई है। मामले की जांच के लिये टीम गठित कर दी गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published : 28 March 2022, 4:53 PM IST
Topics : आशा वर्कर घूस जांच फरेंदा बीसीपीएम महराजगंज रिश्वत वायरल ऑडियो सीएचसी बनकटी
No related posts found.