महराजगंज: पनियरा में बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, दरिंदों ने कपड़े फाड़े, मारपीट की, घटना का वीडियो बनाया और किया ये गंदा काम, देखिये क्या बोली पुलिस

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 July 2023, 1:51 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में शौच करने गई बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपियों ने वीडियो भी वायरल कर दिया। आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़े और बाल पकड़ कर खींचा। एक आरोपी घटना का वीडियो बनाता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद पनियरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। तहरीर के अनुसार लड़की 18 जुलाई की रात अपने घर से 200 मीटर दूर शौच करने गई थी। उसी दौरान तीन युवक जंगल से लकड़ी काटकर आ रहे थे। आरोपियों ने सुनसान जगह देखकर लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपियों ने लड़की के कपड़े फाड़ दिये और बाल पकड़ कर खींचा। बताया जाता है कि घटना के दौरान एक युवक वीडियो बनाता रहा। 

किसी तरह लड़की ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी इज्जत बचाई। परिजन डर के नाते  चुप हो गए। इस बीच युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपियों से बचने के लिए लड़की किसी तरह भागी और पेड़ पर चढ़ गई। लेकिन आरोपी वहां से उसे नीचे लाकर मारने-पीटने लगे और उससे छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। एक युवक द्वारा उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

इस मामले की जानकारी होते ही सदर सीओ अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published : 
  • 26 July 2023, 1:51 PM IST

Related News

No related posts found.