हिंदी
महराजगंज: मिठौरा ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष जायसवाल को देर रात जिला विकास अधिकारी राकेश पाण्डेय ने सस्पेंड कर दिया गए है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सेक्रेटरी आशुतोष जायसवाल की तैनाती मिठौरा ब्लॉक के औराटार, देउरवा, कोहडवाल, पंचमा समेत और भी कई गावों का चार्ज था।
लेकिन इन गावों के कलस्टर के आवंटन के अनुमोदन प्रस्ताव का जिलाधिकारी द्वारा न करने के बावजूद औराटार गांव से 155870, देऊरवा गांव से 296196 कोहड़वाल गांव से 105700 और पचमा गांव से 177270 कुल चार गावों से 7 लाख 35 हजार 36 रूपए के भुगतान में वित्तीय अनियमितता पाए जाने के कारण जिला विकास अधिकारी ने तत्काल सेक्रेटरी आशुतोष जायसवाल को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया है ।
Published : 9 June 2023, 1:49 PM IST
No related posts found.