महराजगंजः सोनौली के जसमति हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आधा दर्जन गिरफ्तार

महराजगंज जनपद के सोनौली थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 1 October 2024, 5:23 PM IST
google-preferred

सोनौली (महराजगंज): सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा शेष फरेंदा में आपसी रंजिश को लेकर एक महिला की दुपट्टा से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। 

जानें पूरा मामला 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ग्रामसभा शेष फरेंदा में जसमति देवी (30 वर्ष) पत्नी जितेंद्र की हत्या पड़ोसी के घर में की गई थी।

दुपट्टा से गला कसकर हुई इस हत्या के मामले में पति जितेंद्र की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा संख्या 160/2024 धारा 103 (1), 238, 3 (5), बीएनएस के तहत केस पंजीकृत किया गया था। 

इनकी हुई गिरफ्तारी  
अभियुक्त संदीप साहनी (30 वर्ष) पुत्र दुधई, सोनू साहनी (21 वर्ष) पुत्र स्व. राधेश्याम, गौतम साहनी (20 वर्ष) पुत्र राजू साहनी, मनोरमा (29 वर्ष) पत्नी संदीप, संजू (52 वर्ष) पत्नी राधेश्याम एवं राधिका (19 वर्ष) पत्नी गौतम साहनी निवासीगण ग्राम शेष फरेंदा टोला करमहिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।   

Published : 
  • 1 October 2024, 5:23 PM IST

Advertisement
Advertisement