
महराजगंजः रविवार को सिसवा कस्बे में जादूगर शहंशाह ने आंख पर पट्टी बांधकर व हेलमेट लगाकर बाइक चलाया। इसके जरिए उसने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
यह भी पढ़ें: इस साल खास अंदाज में रोशन होगी रामनगरी, बनेगा ये अनोखा रिकॉर्ड
शहंशाह ने रविवार की दोपहर आंख पर 10 पट्टी बांधने के बाद नकाब और साथ में हेलमेट लगाकर सिसवा नगर के भीड़ भाड़ भरी सड़क पर बाइक चलाकर रोड शो किया। जिससे लोग इस कला को देखकर गदगद हो उठे। जादूगर शहंशाह को पूर्व चेयर मैन अशोक जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रोड शो को रवाना किया था। जादूगर शहंशाह को नगर के लोगों ने इस कला को देखते हुए फूलों और मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया।
जादूगर ने ये कारनामा दिखाकर ये बताया है कि जब वो आंखें बंद करके सुरक्षित तरीके से गाड़ी चला सकता है तो लोग आंखें खोल कर सही तरीके से गाड़ी क्यों नहीं चला सकते। जादूगर शहंशाह ने आंख बंद होने के बावजूद भी सुरक्षित ड्राइविंग किया ओर ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। लोगों को सन्देश देते हुए उसने कहा कि जाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, नशा और फोन का इस्तेमाल ना करे।
Published : 7 October 2019, 12:42 PM IST
Topics : Magician Maharajganj Siswa traffic rules uttar pradesh उत्तर प्रदेश जादूगर ट्रैफिक नियम महराजगंज सिसवा