हिंदी
महराजगंजः आज नवरात्र का दुर्गा अष्टमी का दिन है माता के पंडालो में भक्तों का धीरे-धीरे हुजूम लगने लगा है। दुर्गा पूजा के मौके पर जिले में कुल 979 मूर्तियां स्थापित की गई है। वहीं नगर के शक्ति पीठ श्री दुर्गा मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। लोग पूजा कर के मंदिर के पीछे ग्राउंड में माता की मूर्ति अपनी मन्नते मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सप्तमी को दुर्गा प्रतिमाओं के नेत्र पट्टिका खुले, दर्शन के लिए उमड़े सैंकड़ो लोग

दशहरे के पावन पर्व पर इस साल पिछले साल की अपेक्षा कुछ कम मूर्तियां स्थापित की गई हैं। नगर में सिर्फ 12 मूर्तिया ही रखी गई है। जिसका कारण हाइवे निर्माण में लोगों के घरों के साथ हुए तोड़ फोड़ को बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज के समाजसेवी का हुआ निधन, लोगों में दौड़ी शोक की लहर

त्योहारों के दौरान ही नगर में नेशनल हाइवे का निर्माण लोगों और व्यापारियों के लिए एक दम फीका नजर आ रहा है। तो वहीं नगर में जो व्यापारी दशहरे को लेकर काफी उम्मीद लगाए बैठते थे वह काफी निराश है।
Published : 6 October 2019, 3:30 PM IST
Topics : Maharajgnaj Navratari pandal pandals uttar pradesh दशहरे दुर्गा अष्टमी नवरात्र पंडालो महराजगंज