Uttar Pradesh: कोटा बैराज बांध से पानी छोड़ने से चंबल खतरे के निशान के पास, ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

चंबल का जलस्तर बढ़कर 136.50 मीटर पर पहुंचने के बाद चंबल खतरे के निशान से सिर्फ डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। मध्यप्रदेश के मुरैना और राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाले चंबल राजघाट पुल पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है।

Updated : 18 August 2022, 1:49 PM IST
google-preferred

मुरैना: मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते और राजस्थान के कोटा बैराज बांध से पिछले तीन दिनों में करीब तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी चंबल में छोड़े जाने के बाद मुरैना में चंबल खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।

चंबल का जलस्तर बढ़कर 136.50 मीटर पर पहुंचने के बाद चंबल खतरे के निशान से सिर्फ डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। मध्यप्रदेश के मुरैना और राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाले चंबल राजघाट पुल पर खतरे का निशान 138 मीटर पर है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार खतरे के निशान को पार करने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने चंबल किनारे बसे करीब 68 गांवों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। (वार्ता)

Published : 
  • 18 August 2022, 1:49 PM IST

Advertisement
Advertisement