यूपी पुलिस को मिला चकमा, अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता का आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर

उत्तर प्रदेश की राजधान लखनऊ में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्यकांड के मुख्य साजिशकर्ता ने यूपी पुलिस को चकमा देते हुए आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 April 2021, 5:10 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मऊ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मुख्य साजिशकर्ता प्रदीप सिंह कबूतरा ने यूपी पुलिस को चकमा देते हुए आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट ने इस चर्चित हत्याकांड के साजिशकर्ता प्रदीप सिंह को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

राजधानी लखनऊ के पॉश एरिया बीती छह जनवरी को मऊ जिले के मोहम्मदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस चर्चित हत्याकांड ने लखनऊ पुलिस के माथे पर भी बल डाल दिया था। हत्या के इ मामले में प्रदीप सिंह कबूतरा भी एक मुख्य ओरीप और साजिशकर्ता थी, जिसे पुलिस घटना के बाद से ही तलाश रही थी लेकिन पुलिस को चकमा देकर इस आरोपी ने आज आजमगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

प्रदीप सिंह कबूतरा पर अजीत सिंह हत्याकांड में शामिल अपराधियों को शरण देने और उन्हें मदद पहुंचाने का गंभीर आरोप है। वह आजमगढ़ के तरंवा थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव का निवासी है। पुलिस द्वारा उसकी तलाश में कई बार उसके घर समेत कई जगहों पर भी दबिश दी गई लेकिन हर बार पुलिस उसे गिरफ्तार करने में असफल रही। 

प्रदीप सिंह कबूतरा के खिलाफ आजमगढ के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट से ही 11 मई, 2013 को हुई बहुचर्चित धनराज हत्याकांड के मामले में वारंट जारी हुआ था। इसी केस के सिलसिले में प्रदीप सिंह कबूतरा शनिवार की दोपहर दीवानी न्यायालय में पहुंचा और अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक की अदालत में आत्मसपर्ण कर दिया। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 

No related posts found.