लखनऊ: रिश्वत लेने में महिला अफसर भी पीछे नहीं, घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

सरकारी कर्मचारियों का भ्रष्ट होना देश की सबसे बड़ी समस्या है। आए दिन सरकारी अफसरों द्वारा रिश्वत लेने और घोटाले करने के मामले सामने आ रहे हैं। इस मामले में महिला अफसर भी पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने एक महिला सरकारी अफसर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 February 2019, 4:26 PM IST

लखनऊ: कौन कहता है कि महिलाएं पुरुषों से कमतर हैं! जहां कुछ महिलाओं ने अपनी ईमानदारी और लगन से खुद की एक पहचान बनाई है तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनका देश और देश की महिलाओं की दुर्गति में उतना ही हाथ है जितना कि पुरुषों का।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: डॉक्टर का कबूलनामा, इस वजह से की प्रेमिका नर्स की गला घोंटकर हत्या

भ्रष्टाचार करने वालों में महज़ पुरुष अफसर ही नहीं हैं। कुछ महिला अफसर भी हैं जो किसी भी लिहाज़ से अपने भ्रष्ट पुरुष साथियों से कमतर नहीं हैं। हाल ही में भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ ने गुरूवार को डीएम के ऑफिस से एक महिला अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है।

दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

आपको बता दें कि यह महिला बाबू भूमि अधिग्रहण कार्यालय मे तैनात थीं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ की निरीक्षक अनुराधा सिंह के पास लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें पहुंच रही थीं। इसी को देखते हुए कार्रवाई की गई और उन्हें 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसपी राजीव मल्होत्रा की टीम ने उन्हें रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: UPSSSC के रवैये से नाराज उम्मीदवारों ने वित्त मंत्री के घर के सामने किया विरोध प्रदर्शन

जिससे घूस मांगी, उसी ने कर दी शिकायत

महिला अफसर ने जिससे रिश्वत मांगी उसी ने उसके खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत कर्ता सर्वजीत सिंह पुत्र जगदेव बक्श सिंह ने बताया कि महिला अफसर ने उससे उसकी भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग आउटर रिंग रोड के निर्माण हेतु अधिग्रहीत हो जाने के पश्चात मुआवजे का भुगतान दिलाए जाने के एवज 10 हजार रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला अफसर को भूमि अध्याप्ति कलेक्ट्रेट, लखनऊ के कार्यालय से दोपहर साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया। फिलहाल हजरतगंज महिला थाने में एंटी करप्शन की टीम महिला से पूछताछ में जुटी है।
  

Published : 
  • 1 February 2019, 4:26 PM IST